दतिया में दिन में राहत, रात-सुबह ठिठुरन:अधिकतम 24 तो न्यूनतम 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, 20 जनवरी तक बारिश की संभावना

दतिया में मौसम धीरे-धीरे करवट लेने लगा है। लंबे समय से कोहरे और सर्द हवाओं से जूझ रहे लोगों को दिन के समय अब कुछ राहत मिलने लगी है। हालांकि रात और सुबह की ठंड अभी भी परेशान कर रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर के कारण लोगों को दिन में धूप की गर्माहट और रात में तेज ठंड का सामना करना पड़ रहा है। धूप खिलने से बदला मौसम का असर
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल क्षेत्र में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है। हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी बनी हुई है, जिसके चलते दिन में तेज धूप निकल रही है। इससे ठंड का असर कुछ हद तक कम हुआ है। जनवरी की शुरुआत में लगातार घने कोहरे के कारण जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ था, लेकिन अब दृश्यता बेहतर होने लगी है। धूप निकलने का सीधा असर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों में रौनक लौट आई है। सहालग के चलते कपड़ा, आभूषण और अन्य खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ी है। व्यापारियों का कहना है कि मौसम खुलते ही ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है। सुबह-शाम अब भी सर्द हवाओं का असर
हालांकि राहत पूरी तरह नहीं मिली है। सुबह और शाम सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को अभी भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मकर संक्रांति तक दिन में धूप बनी रहेगी, जिससे आंशिक राहत मिलेगी। वहीं 15 जनवरी के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना है। 20 जनवरी के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्की बारिश भी हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *