दतिया के ग्रामीण क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली बंद रहेगी:10 से 3 बजे तक गुल रहेगी बिजली, सरसई-उनाव समेत 14 फीडर प्रभावित

दतिया के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को पांच घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा फीडरों के मेंटेनेंस कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है। कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे सरसई और उनाव सब स्टेशन से निकलने वाले फीडरों के साथ-साथ शास्त्री नगर, दुरसड़ा, परासरी, पिपरौआकला, बेहरूका, खोडऩ, जिगना, रिछारी, वरधुवां, जुझारपुर, कोटरा, उदगवां और कमरारी फीडर से जुड़े आबादी क्षेत्र प्रभावित होंगे। यह बिजली कटौती मेंटेनेंस कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जाएगी। कंपनी ने बताया है कि आवश्यकतानुसार इस समय अवधि को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *