देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में मंगलवार को उदयपुर से अयोध्या, हरिद्वार, ऋषिकेश, वाराणसी, सारनाथ के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान यात्रियों और उनको विदा करने आए परिवारजनों ने भगवान का जयकारा लगाया। उदयपुर शहर के राणा प्रतापनगर रेलवे स्टेशन पर सबसे पहले तो यात्रियों को टिकट दिए गए और इसके साथ ही हुए कार्यक्रम में उनको तीर्थ यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उनको ध्यान रखने योग्य बाते बताई और इसके बाद परिवारजनों ने उनका अभिनंदन कर उनको तीर्थ यात्रा के लिए विदा किया। स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों ने सेल्फी प्वाइंट पर यात्रियों ने फोटो खिंचवाए। दोपहर में देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त गीतेशश्री मालवीय, उदयपुर के सहायक आयुक्त जतिन कुमार गांधी, ऋषभदेव की सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल आदि ने झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन में यहां से उदयपुर संभाग के उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, सलूंबर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर के 633 वरिष्ठ नागरिक सवार हुए। आगे सोगरिया कोटा रेलवे स्टेशन से कोटा संभाग के 240 यात्री एवं सवाईमाधोपुर से भरतपुर संभाग के 110 यात्री सवार इसमें ही यात्रा करेंगे। सहायक आयुक्त जतिन गांधी ने बताया कि ट्रेन सर्वप्रथम वाराणसी (काशी) जाएगी जहां वरिष्ठ नागरिकों को काशी विश्वनाथ के दर्शन करवाए जाएंगे एवं सारनाथ ले जाया जाएगा, इसके पश्चात 15 जनवरी को अयोध्या में प्रभु रामलला के दर्शन करवाए जाएंगे एवं वहां से वरिष्ठ नागरिकों को ऋषिकेश हरिद्वार ले जाया जाएगा। ट्रेन प्रभारी महेंद्र जैन को बनाया कि ट्रेन में कुल 970 यात्री है, इसके अलावा मेडिकल टीम, अनुरक्षक सहित 30 का स्टाफ मिलाकर कुल 1000 यात्री यात्रा कर रहे है। ट्रेन 18 जनवरी को उदयपुर लौटेगी। ये खबर भी पढ़े…. ‘पेपर लीक में बाबूलाल कटारा के साथ कई नेता शामिल’:सांसद राजकुमार रोत ने गिनाए नाम, बोले-वॉशिंग मशीन में धुल गए ‘मालवीया’ के दाग राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती-2022 के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा पर बांसवाड़ा-डूंगरपुर के सांसद और भारत आदिवासी पार्टी के नेता राजकुमार रोत ने तीखा हमला बोला है। (पूरी खबर पढ़े…)


