कुम्हेर डीग रोड पर टेंपो पलटने से 9 लोग घायल:क्षमता से अधिक सवारियां भरी हुई थी, गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर

कुम्हेर डीग रोड पर सुपावस के पास एक थ्री-व्हीलर टेंपो पलटने से नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को कुम्हेर के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से कुछ गंभीर घायलों को भरतपुर के आरबीएम जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार टेंपो ड्राइवर क्षमता से अधिक सवारियां भरकर कुम्हेर से सैंत गांव जा रहा था। टेंपो की क्षमता केवल तीन सवारियों की है, लेकिन इसमें एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे। टेंपो में सवार घायलों ने बताया कि चालक चलते टेंपो में से पास चल रही मोटरसाइकिल सवार को कुछ सामान दे रहा था। इसी दौरान अचानक टेंपो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। घायलों में चक मीणा निवासी गजेंद्र, सैंत निवासी हरबती, पूनम और अंजलि, सितारा निवासी छिगाराम, तमरेर निवासी कोमल, चंद्रर और चांदनी, तथा मुकुंदपुरा निवासी गुड्डी शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है। टेंपो में सवार लोगों का कहना है यह हादसा ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुआ है अगर टेंपो चालक चलते हुए टेंपो से किसी व्यक्ति को सामान ना देता तो यह हादसा नहीं होता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *