बहरोड़ में बेकाबू ट्रैैक्टर से नीचे गिरा ड्राइवर,मौत: VIDEO:टूटे स्पीड ब्रेकर पर हुआ असंतुलित, सेफ्टी टैंक लेकर जा रहा था

टूटे स्पीड ब्रेकर पर ट्रैक्टर उछलने के बाद ड्राइवर नीचे गिर गया और ट्रैक्टर बेकाबू होकर खाली प्लाट में जा गिरा। हादसे मे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ कोतवाली क्षेत्र की है। कोतवाली के एएसआई रामनिवास ने बताया-घटना शहर के शिवालिक स्कूल के पास की है। मलखान (32) निवासी बदायूं (उत्तर प्रदेश) ट्रैक्टर-सेफ्टी टैंक लेकर बहरोड़ की ओर आ रहा था। इस दौरान शाम 6:40 पर स्कूल के पास बने एक टूटे स्पीड ब्रेकर पर ट्रैक्टर असंतुलित हो गया। इससे ड्राइवर मलखान नीचे गिर गया और बेहोश हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर बेकाबू होकर खाली प्लाट में जाकर नीचे उतर गया। 4 तस्वीरों में देखिए पूरा हादसा… परिजनों को दी सूचना
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से मलखान को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *