पहाड़ी मंदिर के दो रोड से हटा अतिक्रमण:33 अवैध निर्माण हटाए, प्रति दुकान 25 हजार रुपए जुर्माना

नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम ने मंगलवार को पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के दोनों ओर समेत आसपास के क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कराया। पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार के दोनों ओर केवल 40 दुकानों को ही बंदोबस्ती के तहत जगह दी गई है। मगर इसके अतिरिक्त अवैध तरीके से कई दुकानें सज रही थीं। इससे पहाड़ी मंदिर जाने वाले तीन प्रमुख एप्रोच रोड जाम रहते थे। विशेष धार्मिक अवसरों पर स्थिति अनियंत्रित हो जाती थी। हरमू रोड शनि मंदिर मोड़ से और रातू रोड दुर्गा मंदिर की ओर से पहाड़ी मंदिर आने वाले एप्रोच रोड के किनारे अवैध तरीके से कई अस्थाई दुकानें संचालित हो रही थीं, जिन्हें निगम ने पूरी तरह से हटा दिया। इतना ही नहीं, अवैध रूप से बनाए गए चबूतरों एवं अतिक्रमण में आई सामग्रियों को भी जब्त किया। 33 अवैध दुकानों पर प्रति दुकान 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। ये दो सड़कें पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त हो गईं। अब लोग आसानी से आवागमन कर सकेंगे। 200 अवैध झोपड़ियां, हटाना चुनौती पहाड़ी मंदिर का कुल एरिया 27 एकड़ है। मंदिर के पीछे करीब 200 से अधिक झोप​ड़ियां बनाकर लोग रह रहे हैं। इन्हें हटाना नगर निगम के समक्ष मुख्य चुनौती है। इस झोपड़ पट्टी को अब तक छह- सात बार खाली कराया जा चुका है, लेकिन ये लोग पुन: आकर कब्जा कर लेते हैं। हालांकि निगम ने इनको सुखदेवनगर थाना के सामने खाली जमीन पर बसने का विकल्प दिया था, लेकिन लोगों ने वहां जाने से इनकार कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *