प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक, राष्ट्रीय परिषद के लिए 21 नामांकन, आदित्य होंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, घोषणा आज

झारखंड प्रदेश भाजपा को बुधवार को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। बुधवार दोपहर दो बजे उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इससे पहले पार्टी के संगठन पर्व के अंतिम दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ आदित्य साहू ने नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रदेश चुनाव अधिकारी सह केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक और राष्ट्रीय परिषद की 21 सीटों के लिए 21 नामांकन पत्र मिले हैं। अब बुधवार को नामों की विधिवत घोषणा की जाएगी। राष्ट्रीय परिषद के लिए अर्जुन, रघुवर, चंपाई के नाम राष्ट्रीय परिषद की 21 सीट के लिए 21 नामांकन हुए। इसमें कड़िया मुंडा, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा, संजय सेठ, अन्नपूर्णा देवी, अभयकांत प्रसाद, यदुनाथ पांडेय, पशुपति नाथ सिंह, रवींद्र कुमार राय, दिनेशानंद गोस्वामी, दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, समीर उरांव, अनंत ओझा, गीता कोड़ा, अमर कुमार बाउरी, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही और जीतू चरण राम शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *