एचईसी में सप्लाई मजदूर काम पर लौटे, इस माह 10 करोड़ रु. का डिस्पैच लक्ष्य

रांची स्थित एचईसी में सप्लाई मजदूरों का गेट पास बनना तेजी से शुरू हो गया है। आधे से अधिक मजदूर पहले ही काम पर लौट चुके हैं और अधिकारियों के अनुसार अगले दो-चार दिनों में सभी सप्लाई कर्मी अपने कार्यस्थल पर वापस आ जाएंगे। मालूम हो कि एक जनवरी से सप्लाई कर्मियों का गेट पास नहीं बनने के कारण वे काम पर नहीं जा रहे थे। इस मुद्दे को लेकर मजदूरों ने प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद 7 दिसंबर को प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच वार्ता हुई, जिसमें वेतन, ईएसआई, छुट्टियां और अन्य सुविधाओं को लेकर सहमति बनी। वार्ता के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया। एचईसी के तीनों प्लांट अब पूर्ण क्षमता पर कार्यरत हैं। कम कर्मियों के कारण पहले कई शॉप्स में काम नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब उत्पादन पूरी तरह शुरू हो गया है। वहीं, इस महीने एनसीएल का आरआर सेगमेंट, रोप ड्रम, गियर बॉक्स समेत अन्य मशीन का निर्माण पूरा कर लगभग 10 करोड़ का डिस्पैच होना है। एनसीएल से पुराने डिस्पैच का पेमेंट आने पर बकाया वेतन देने की भी चर्चा चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि गेट पास और अन्य व्यवस्था में सुधार के बाद कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। उम्मीद है कि उत्पादन लक्ष्य समय पर पूरा हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *