बेटियों को हॉकी के प्रति उत्साहित करने के लिए सिक्स-ए-साइड टूर्नामेंट करवाएंगे

जालंधर | रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रतिष्ठित बिल्डर सुखदेव सिंह और बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट एवं इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के डॉ. अनूप बौरी को खेल प्रमोटर सुरिंदर सिंह भापा द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर खेल प्रमोटर सुरिंदर सिंह भापा ने कहा कि बिल्डर सुखदेव सिंह द्वारा खेलों के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा बढ़-चढ़कर सहयोग किया है। इस मौके पर बिल्डर स. सुखदेव सिंह ने कहा कि पंजाब के युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए वे हमेशा प्रयत्नशील हैं। उन्होंने घोषणा की कि महिला हॉकी के विकास के लिए वे बहुत जल्द ‘सिक्स-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट’ आयोजित करवाएंगे, ताकि पंजाब की बेटियों में हॉकी के प्रति उत्साह पैदा हो सके। डॉ. अनूप बौरी ने कहा कि सुरजीत हॉकी सोसायटी द्वारा हॉकी के विकास के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय हैं। उन्होंने अकादमी में बच्चों को शुरुआत से ही हॉकी से जोड़ने और खेल विकास के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने ऐलान किया कि इनोसेंट हार्ट्स स्कूल अगले सत्र से ‘जूनियर महिला हॉकी टीम’ बनाएगा, ताकि लड़कियों को हॉकी खेलने के अधिक से अधिक अवसर मिल सकें। इस मौके पर खेल प्रमोटर सुरिंदर सिंह भापा ने बिल्डर सुखदेव सिंह और डॉ. अनूप बौरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *