कॉलेज और स्कूल को साड्डा पिंड थीम पर सजाया, लोकगीतों पर भांगड़ा और गिद्धा की प्रस्तुतियां दीं

भास्कर न्यूज | जालंधर सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के शाहपुर और मकसूदां कैंपस व सीटी पब्लिक स्कूल में लोहड़ी का त्योहार उत्साह और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इस मौके पर शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ, विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान कॉलेज और स्कूल को साडा पिंड थीम पर सजाया गया। इसी के साथ लोहड़ी की आग जलाकर मूंगफली, रेवड़ी व पॉपकॉर्न की आहुतियां डाली गई। कार्यक्रम के दौरान पंजाबी लोकगीतों पर भांगड़ा और गिद्धा की प्रस्तुतियों भी दी गई। इस दौरान चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी, हरप्रीत सिंह, डायरेक्टर व सीटी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ने सभी को लोहड़ी की बधाई दीं और ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को परंपरा और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने वाला बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *