लोकगीत गाकर स्टाफ ने खुशियां साझा कीं

जालंधर | संस्कृति केएमवी स्कूल में लोहड़ी का त्योहार बड़े ही उत्साह से मनाया गया। जिस दौरान स्कूल में अग्नि प्रज्वलित कर तिल, मूँगफली, रेवड़ी एवं पॉपकॉर्न की खुशियां डाली गई। इसी के साथ लोकगीतों के साथ खुशियां साझा की गईं। प्रिंसिपल रचना मोंगा ने कहा कि लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि कृतज्ञता, परिश्रम और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन अपनी परंपराओं के प्रति सम्मान, एकता और सकारात्मक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी को सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम का मकसद भारतीय संस्कृति से जुड़े रहना तथा सामाजिक सद्भावना का संदेश देना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *