भास्कर न्यूज | अमृतसर डीसी ने 21 जनवरी को बचत भवन में सुबह 10 बजे होने वाली दिशा की मीटिंग को लेकर अलग-अलग विभागों के हैड से सरकार की स्कीमों के बारे 10 जनवरी को रिपोर्ट मांगी थी। एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने निगम से जुड़े सभी विभागों को आदेश जारी किया है कि अपने-अपने विभागों से जुड़ी स्कीमों की 31 दिसंबर तक की रिपोर्ट तैयार कर 14 जनवरी सुबह 10 बजे तक डीलिंग हैड के जरिए एडीसी व सहायक कमिश्नर निगम के ईमेल पर भेजना सुनिश्चित करें। केंद्र की तरफ से बनाई गई जिला विकास को-ऑर्डिनेशन व मूल्यांकन कमेटी (दिशा) की मीटिंग सांसद गुरजीत सिंह औजला की प्रधानगी में की जाएगी जिसमें सरकार से जुड़ी स्कीमों की रिव्यू किया जाएगा। मीटिंग में विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, सुखविंदर सिंह सरकारिया, जसविंदर सिंह रमदास, डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, डॉ. जीवनजोत कौर, डॉ. जसबीर सिंह संधू, डॉ. अजय गुप्ता, दलबीर सिंह टौंग, गनीव कौर, मेयर के अलावा सीपी, एसएसपी देहाती, समेत अलग-अलग विभागों के 40 अफसरों को सूचना भेज दी गई है। नगर निगम : अटल मिशन रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्मार्ट सिटी मिशन, बीआरटीएस प्रोजेक्ट, स्वच्छ भारत मिशन अर्बन हेल्थ विभाग, नेशनल हेल्थ मिशन, ओओएटी वाटर सप्लाई व सेनिटेशन विभाग : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण,नेशनल रूरल ड्रिंकिंग वाटर प्रोग्राम,इंटीग्रेटेड वाटर शेड मैनेजमेंट प्रोग्राम बिजली विभाग : उज्ज्वल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना,दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, इंटीग्रेटेड पॉवर डेवलपमेंट योजना शिक्षा विभाग : सर्व शिक्षा अभियान, मिड-डे मील स्कीम फूड एवं सिविल सप्लाई विभाग : पीएम उज्जवला योजना, इंप्लीमेंटेशन ऑफ नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट खेतीबाड़ी विभाग : सॉयल हेल्थ कार्ड (मृदा स्वास्थ्य कार्ड), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, ई-नेशनल एग्रीकल्चर मार्केटिंग महिला एवं बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग : बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ, इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट योजना, नेशनल सोशल असिस्टेंट प्रोग्राम जिला भलाई अफसर : पीएम आदर्श ग्राम योजना इंडस्ट्री विभाग : पीएम एंप्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम स्किल डवलपमेंट : दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, पीएम कौशल विकास योजना माल विभाग : डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम पेंडू विकास व पंचायत विभाग : मनरेगा स्कीम, आजीविका मिशन, पीएम ग्रामीण आवास योजना


