नारायणपुर| विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मंगलवार को राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया, नोटिस और अब तक की प्रगति बताई गई। अफसरों ने बताया कि 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिक या जिनका नाम मतदाता सूची में छूट गया है, वे फार्म-06 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। फार्म-7 से फार्म-11बी तक की विस्तृत जानकारी और प्रारूप प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराए गए।


