जांजगीर | अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) वर्ष 2025-26 के लिए संस्था परिवर्तन, पाठ्यक्रम परिवर्तन, संस्था एवं पाठ्यक्रम दोनों परिवर्तन तथा पाठ्यक्रम वर्ष परिवर्तन के आवेदनों को शासन ने अनुमोदित कर दिया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने सभी संबंधित विद्यार्थियों को सूचित किया है कि वे तुरंत अपना छात्रवृत्ति आवेदन पूर्ण कर अध्ययनरत संस्था में जमा करें और स्वीकृति सुनिश्चित करें। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी है। समय पर आवेदन नहीं करने पर छात्रवृत्ति स्वीकृत नहीं होगी और इसकी जिम्मेदारी छात्र की होगी। किसी समस्या होने पर विद्यार्थी कार्यालय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, पुराना कलेक्टर परिसर, विवेकानंद मार्ग, जांजगीर या पोर्टल पर दिए मोबाइल नंबर पर कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।


