भास्कर न्यूज | बालोद प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में पंजाब नेशनल बैंक बालोद शाखा ने समाज सेवा एवं वित्तीय जागरूकता के क्षेत्र में योगदान दिया। बैंक के अधिकारियों ने बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए। कार्यक्रम स्थल पर बैंकिंग सुविधाओं को सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए खाता खोलने के विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने नए खाते खोले। इसके साथ ही आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से नकद आहरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे। शाखा प्रबंधक ने बैंकिंग उत्पादों एवं सेवाओं की जानकारी दी।


