मकर संक्रांति के पर्व पर भीलवाड़ा शहर के मंदिरों को आकर्षक राम नाम की पतंग से सजाया गया है।शहर के संकट मोचन हनुमान मंदिर और पेच के बालाजी मंदिर में संक्रांति के मौके पर मंदिर परिसर आकर्षक पतंग से डेकोरेट किया गया है। राम नाम की पतंगों से सजावट यहां कागज और पन्नी की आकर्षक छोटी बड़ी अलग-अलग साइज की पतंग से मंदिर को डेकोरेट किया है।उत्साह ओर दान पुण्य के आयोजन के साथ संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है, शाम को महाआरती के बाद बच्चों में इन पतंग का वितरण कर दिया जाएगा। 18 साल से मंदिर में आयोजन आयोजन की जानकारी साझा करते हुए संकट मोचन मंदिर के महंत बाबू गिरी ने बताया कि पिछले 18 साल से मकर संक्रांति के पर्व पर मंदिर परिसर को पतंग से सजाया जा रहा है, इसके लिए अहमदाबाद से विशेष तौर पर 1100 पतंगे मंगाई गई है ।इनमें राम नाम की पतंगे शामिल है इसके साथ ही अलग-अलग आकृति की और अलग-अलग प्रिंट की कलरफुल पतंगो से मंदिर परिसर को सजाया है। बच्चों को प्रसाद में देंगे पतंग मकर संक्रांति के पर्व पर बालाजी महाराज की विशेष आरती की जाएगी,उन्हें गुड ओर तिल्ली से बने लड्डू का भोग लगाया जाएगा और उसके बाद प्रसाद के रूप में इन पतंग को बच्चों को वितरित किया जाएगा।संक्रांति का पर्व पुण्य का पर्व है, आज के दिन विशेष रूप से मंदिर प्रांगण में दान दक्षिणा के आयोजन भी भक्तों द्वारा किए जाते हैं। 1008 पतंगों से पेच के बालाजी मंदिर को सजाया इसी प्रकार पेच के बालाजी मंदिर में भी करीब 1008 पतंग से मंदिर प्रांगण को सजाया गया है।मंदिर के पुजारी पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति के पर्व पर सुबह से ही मंदिर में दान पुण्य का दौर चल रहा है।भक्तों के सानिध्य में गायों को हरे चारे और गुड़ तिल्ली का भोग लगाया जाएगा। गुड तिल्ली का प्रसाद वितरित होगा दोपहर में मंदिर में आने वाले भक्तों को गुड और तिल्ली का प्रसाद वितरित किया जाएगा, शाम को महाआरती के बाद इन पतंग को भक्तों में वितरित कर दिया जाएगा। संक्रांति को लेकर मंदिर परिवार में उत्साह का माहौल है।


