विवेकानंद ‍ने भाई-बहन कहकर संबोधित किया

बालोद| स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में एनएसएस इकाई ने राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो धर्मसभा में विश्व के लोगों को भाई-बहन कहकर संबोधित कर संपूर्ण मानवता को अपनत्व और एकता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन का उद्देश्य दिन-दुखियों एवं पीड़ित मानवता की सेवा करना था, जो आज भी भारत सहित विश्व के अनेक देशों में सेवा कार्य कर रहा है। व्याख्याता द्वारिका प्रसाद सिंह, वंदना शर्मा, भगवत प्रसाद साहू ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन, शिक्षाओं एवं सिद्धांतों पर अपने विचार व्यक्त किए। एनएसएस स्वयंसेवकों एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर भाषण एवं कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी हरिश्चंद्र पटेल ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *