शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने बुजुर्ग से 17 लाख 15 हजार की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को SEBI से रजिस्टर्ड संस्था ‘स्टैंडर्ड चार्टर्ड जीपी’ का प्रतिनिधि बताकर बुजुर्ग को वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। ग्रुप में निवेश से भारी कमाई का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में रकम निवेश कराई। पीड़ित ने मुनाफे सहित अपनी रकम निकालने की मांग की तो ठगों ने 42 लाख रुपए सर्विस चार्ज जमा कराने की शर्त रख दी। यहीं बुजुर्ग को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। जीरो FIR दर्ज होने के बाद महाराजपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। शुभांजलि पुरम बीएसएफ कॉलोनी निवासी राकेश कुमार गोले (60) 1 दिसंबर को ‘861 एससी वेल्थ हब’ नाम के वाट्सएप ग्रुप में जुड़ गए। ग्रुप के एडमिन और अज्ञात लोगों ने दावा किया कि उनकी कंपनी SEBI रजिस्टर्ड है। ठगों के झांसे में आकर राकेश ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से अलग-अलग तिथियों में रकम ट्रांसफर की। राकेश ने SBI बैंक खाते से 12 लाख 5 हजार, एसबीआई के दूसरे खाते से 50 हजार, यूनियन बैंक खाते से 50 हजार, फिर SBI खाते से 4 लाख 10 हजार सहित कुल 17 लाख 15 हजार रुपए निवेश के नाम पर जमा कर दिए। वाट्सएप-टेलीग्राम पर मिलने वाले निवेश प्रस्तावों से रहें सतर्क
महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल का कहना है कि लोगों को वाट्सएप-टेलीग्राम ग्रुप के जरिए मिलने वाले निवेश प्रस्तावों से सावधान रहें। पैसा जमा करते रकम हो गई 2.26 करोड़ रुपए
पैसे जमा करने के कुछ ही समय में मोबाइल ऐप, वाट्सएप के जरिए उनके निवेश की रकम 2 करोड़ 26 लाख दिखने लगी। राकेश ने पैसा निकालने की बात कही तो आरोपियों ने पहले 42 लाख रुपए सर्विस शुल्क जमा कराने की शर्त रख दी। राकेश ने कहा कि शुरुआत में स्पष्ट कहा गया था कि पैसा कभी भी निकाला जा सकता है। किसी तरह के अतिरिक्त सर्विस चार्ज की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। ठगों ने राकेश पर लगातार दबाव बनाकर और भुगतान कराने चाहा। राकेश को ठगी का अहसास हो गया। 24 लाख के बदले 12 करोड़ रुपए देने का झांसा देकर युवक से ठगी, 4 बार में ट्रांसफर कराई रकम साइबर ठगों ने शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर युवक से 24 लाख रुपए ठग लिए। ठगों ने खुद को सेबी (SEBI) से रजिस्टर्ड बताकर युवक को जाल में फंसाया। ठगों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर निवेश की राशि को कागजों में बढ़ाकर 12 करोड़ रुपए तक दिखाकर युवक को मुनाफे का भरोसा दिलाया। युवक ने रकम निकालने की कोशिश की तो ठगों ने 15 प्रतिशत सर्विस चार्ज मांगा। युवक को ठगी का अहसास हुआ तो साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद महाराजपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शताब्दीपुरम निवासी मनोज कुमार पाण्डेय (35) को ठगों ने 31 अक्टूबर 2025 को ‘Visionary Elite Group’ वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा। ग्रुप में जोड़ने के बाद खुद को ‘EDEL PRO HEAD’ बताते हुए दावा किया कि वे SEBI से रजिस्टर्ड हैं। मनोज ने अपने HDFC बैंक खाते से अलग-अलग निवेश किया। UPI से 20 हजार, IMPS से 9 लाख 80 हजार, NEFT से 1 लाख 10 हजार और RTGS के जरिए 12 लाख 90 हजार रुपए ट्रांसफर किए। इस तरह कुल 24 लाख रुपए शेयर मार्केट में लगाने की बात कही गई। कुछ ही समय में एप और वाट्सएप मैसेज के जरिए निवेश की रकम बढ़कर करीब 12 करोड़ रुपए दिखा दी गई।


