रायसेन में एसी बस में आग, 50 यात्री सुरक्षित:जलती बस के आगे ट्रक लगाकर रुकवाया, इसलिए बच पाए यात्री

रायसेन जिले में बमोरी ढाबा के पास मंगलवार रात 1:15 बजे बड़ा हादसा टल गया। इंदौर से रीवा जा रही जय भवानी ट्रैवल्स की एसी बस में रात अचानक आग लग गई। बस में उस समय 50 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस करीब 100 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही थी। पीछे से आ रहे एक ट्रक ड्राइवर ने टायर में आग लगते देख आवाज दी, पर बस नहीं रुकी। जब ट्रक को बस के आगे लगाकर रुकवाया तो पता चला कि टायर जल चुका है। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। यात्री जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे। बमोरी ढाबा संचालक बंटी खालसा और उनके कर्मचारियों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही देर में पूरी बस आग की चपेट में आ गई। 1. ड्राइवर-क्लीनर फरार।
2. देर रात यात्री सड़क पर। कंपनी ने दूसरी बस नहीं भेजी।
3. फायर ब्रिगेड एक घंटे बाद पहुंची। तब तक बस व सारा सामान खाक हो गया। इंदौर का परिवार मृतक की अस्थियां लेकर जा रहा था
12 जनवरी को इंदौर में मांझे से गर्दन कटने से जिन रघुवीर धाकड़ (45) की मौत हुई थी। उन्हीं की अस्थियां लेकर उनके भाई रामबाबू धाकड़, भतीजा जीतेंद्र और भांजा अर्जुन सिंह प्रयागराज जा रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *