हनुमानगढ़ में 2 बाइक चोरी:एक बाइक अस्पताल के बाहर से, दूसरी ईंट भट्टे के पास से हुई गायब

हनुमानगढ़ में टाउन थाना क्षेत्र से 2 बाइक चोरी होने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने चोरों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ताओं ने अपनी बाइकें खुद तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पहला मामला चौहिलावाली निवासी नरेश कुमार ने दर्ज कराया है। नरेश कुमार ने बताया कि 18 दिसंबर को वह अपने भाई की बाइक लेकर टाउन स्थित सरकारी अस्पताल आए थे। उन्होंने बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी की और भीतर चले गए। इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति बाइक चुरा ले गया। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता न चलने पर उन्होंने 13 जनवरी को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। टाउन पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी बाइक चोरी का मामला मुंडा में एक ईंट भट्टे के पास से सामने आया है। जाखड़ावाली निवासी विनोद कुमार ने बताया कि 4 जनवरी को वह अपने भाई की बाइक लेकर मुंडा के नजदीक गणेश ईंट उद्योग पर आए थे। उन्होंने बाइक वहीं खड़ी की थी। रात करीब 10:30 बजे अज्ञात चोर बाइक चुरा ले गए। काफी तलाश करने पर भी बाइक नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *