झालावाड़ की 2 बेटियों ने किया कमाल:जयपुर में रैम्प मॉडलिंग प्रतियोगिता में बनीं फर्स्ट रनरअप

झालावाड़ की 2 बेटियों रुतिका गुप्ता और हर्षाली गुप्ता ने जयपुर में आयोजित एक रैम्प मॉडलिंग प्रतियोगिता में प्रथम रनरअप का खिताब जीता है। अग्रवाल प्रोडक्शन की ओर से जवेल रिसोर्ट में आयोजित इस वार्षिक फिनाले में दोनों बहनों ने झालावाड़ का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 3 दिनों तक चली, जिसमें रुतिका और हर्षाली दोनों बहनों ने 5वें राउंड को जीतकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में वे प्रथम रनरअप रहीं और उन्हें ट्रॉफी व सम्मान पत्र प्रदान किया गया। स्कूली छात्राएं है दोनों बहनें
रुतिका गुप्ता 8वीं कक्षा में पढ़ती हैं, जबकि हर्षाली गुप्ता चौथी कक्षा की छात्रा हैं। दोनों अलग-अलग निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता दीपक गुप्ता झालावाड़ में मेडिकल कर्मी हैं। बचपन से ही दोनों बहनें नृत्य और संगीत सहित अन्य गतिविधियों में रुचि लेती रही हैं। झालावाड़ लौटने पर परिजनों, समाज के सदस्यों और विभिन्न पदाधिकारियों ने दोनों बहनों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया। अग्रवाल टॉप मॉडल द्वारा प्रतिवर्ष प्रतिभाशाली बच्चों का चयन किया जाता है, जिन्हें बड़े स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *