माघ मेले में ‘पुष्पा’ की एंट्री, बोला-झुकेगा नहीं…:संगम पर जबरदस्त भीड़, 40 लाख ने डुबकी लगाई; 30 किलो रुद्राक्ष पहनकर पहुंचे बाबा

प्रयागराज में चल रहे माघ मेले का बुधवार को 12वां दिन है। मकर संक्राति के चलते मेले में पहली बार जबरदस्त भीड़ है। दोपहर 12 बजे तक 40 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। भीड़ के चलते मेला एरिया में नो-व्हीकल जोन लागू कर दिया है। इस बीच, पुष्पा अवतार में पहुंचे एक शख्स ने खूब सुर्खियां बटोरीं। हाथ में नकली रिवॉल्वर लेकर पुष्पा स्टाइल में पहुंचे रवि किशन मिश्रा (21) मध्य प्रदेश के कटनी के रहने वाले हैं। भास्कर के पूछने पर कहा- फ्लावर समझा है क्या? फायर है मैं फायर। झुकेगा नहीं…। इधर राज करने को आया है। दुनिया में कहीं भी रहेगा झुकेगा नहीं। रवि किशन मिश्रा ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं। पुष्पा स्टाइल में सजने में उन्हें 2-3 घंटे लगते हैं। उन्होंने बताया- बचपन से ही एक्टिंग का शौक है। विधायकों की भी एक्टिंग की है। आज ही माघ मेले में बस से पहुंचा हूं। वहीं, नीदरलैंड से माघ मेले में आए पीटर ने कहा- ऐसा अद्भुत नजारा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। कड़ाके की ठंड के बावजूद साधु-संत, अखाड़े और कल्पवासी संगम की रेती पर डेरा जमाए हैं और तपस्या कर रहे हैं। मेले में आम दिनों 10 लाख श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाते हैं। मेले में श्रद्धालुओं के साथ ही साधु-संतों, नागा बाबाओं के अपने अलग और अनूठे रंग में हैं। मंगलवार रात सतुआ बाबा ने ऊंट की सवारी की। रीलबाज खुशी ने संगम नोज पर डांस का वीडियो बनाया और 30 किलोग्राम रुद्राक्ष के साथ रुद्राक्ष वाले बाबा भी चर्चा में रहे। प्रतियोगी छात्र अवनीश कुमार ने बुधवार रात मुलायम सिंह की प्रतिमा के साथ संगम स्नान किया। पहले 5 तस्वीरें देखिए…. माघ मेले से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *