प्रयागराज में 2 भाई समेत 4 लड़के तालाब में डूबे:ठंड में चारों के शव अकड़ गए, हजारों की संख्या में भीड़ जुटी

प्रयागराज में दो सगे भाई समेत 4 लड़कों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार शाम को चारों तालाब के पास खेल रहे थे। उसके बाद काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह जब परिवार वाले तालाब के पास पहुंचे तो चप्पल और कपड़े मिले। जाल डालकर सर्च कराया तो सभी के शव मिल गए। इसके बाद परिवारों में कोहराम मच गया। हादसा पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर के पास कुसुआ गांव में हुआ है। मृतकों में 3 नाबालिग और एक 19 साल का लड़का है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त मनौरी के हुसैनपुर के अहमदपुर पावन गांव के 19 साल के करन पुत्र राजेश सोनकर, 10 साल के प्रियांशु पुत्र संजीव और दो सगे भाई 10 साल का प्रिंस और 13 साल के प्रतीक के तौर पर हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल की तस्वीरें… चारों बच्चे शाम को साढ़े तीन बजे से लापता थे
चाचा रंजीत सोनकर ने बताया- मेरे चार भतीजे हैं। मंगलवार शाम को करीब साढ़े 3 बजे से गायब थे। उन्हें रात में 2 बजे तक खोजते रहे। गांव में भी खोजा। मेले में भी जाकर पता किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। हमारे साथ गांव के लोग भी थे। जब कुछ पता नहीं चला तो घर आ गए। बुधवार सुबह फिर से उन्हें खोजने निकले। करीब 2 किलोमीटर दूर सुबह 9 से साढ़े 9 के बीच गांव के तालाब के पास कुछ कपड़े मिले और चप्पल मिले तो हम लोगों को शक हुआ। जाल डलवाया तब जाकर शव मिले
चाचा रंजीत सोनकर ने बताया- जब कपड़े मिले तो हम लोगों ने गांव से जाल मंगवाया। जब गांव वालों ने जाल लगाया तो बच्चों की लाश मिली। इसमें करन सोनकर, प्रतीक, प्रिंस और प्रियांशु सोनकर का शव मिला। उन्होंने बताया- हम लोग 6 भाई है। इसमें सबसे छोटे भाई संदीप सोनकर की 2024 में मौत हो गई थी। घर में उनकी पत्नी और उनकी दो बेटियां और एक बेटा प्रियांशु था। इसमें प्रियांशु की डूबकर मौत हो गई है। 11वीं का छात्र था करन सोनकर करन 11वीं में पढ़ता था। जबकि प्रतीक क्लास 4, प्रिंस क्लास 3 और प्रियांशु क्लास 3 में पढ़ता था। कक्षा 4 और प्रिंस कक्षा 3 में था, प्रियांशु भी कक्षा 3 में पढ़ता था। अवैध खनन के चलते बना गड्‌ढा
ग्रामीणों का कहना है कि मनोरी रेलवे स्टेशन के नए भवन के ठीक पीछे घटना हुई। गांव के बाहर जेसीबी से मिट्‌टी लगाकर खुदाई कराई गई है। इस वजह से वहां बड़ा गड्‌ढा हुआ था। इसी में पानी भर जाने से सभी बच्चे डूबे हैं। एसीपी धूमनगंज अजयेंद्र यादव ने बताया- बच्चों के गायब होने की जानकारी पर पुलिस भी तलाश कर रही थी। सुबह 9:30 बजे के करीब तालाबनुमा गड्ढे के पास कपड़े दिखाई दिए। इसके बाद तालाब में जाल डलवाया गया। जिस पर चारों शव बरामद हुए। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और इसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्रथमदृष्टया डूबने से मौत का मामला लग रहा है। ——————————–
ये खबर भी पढ़ें
प्रयागराज में पूर्व IAS का बेटा फंदे पर लटका; 2 महीने पहले की थी लव-मैरिज, दरवाजा तोड़कर निकाला शव प्रयागराज में पूर्व IAS श्रीचंद्र के बेटे ने फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर हिमांशु (22) के शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम को भेजा। हिमांशु ने दो महीने पहले ही लव-मैरिज की थी। शुरुआती जांच में पत्नी से कहासुनी और पारिवारिक अनबन की बात सामने आ रही है।​​​​​​​ पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *