भीलवाड़ा में संक्रांति पर दान पुण्य का दौर:जरूरतमंदो को भोजन ओर कपड़ों का वितरण, घरों में लगा गुड तिल्ली और खीच का भोग

दान पुण्य का महापर्व मकर संक्रांति भीलवाड़ा में पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है।लोगों ने सुबह सवेरे उठ कर भगवान सूर्य नारायण की उपासना की। शहर के कई मंदिरों प्रमुख बाजारों और अलग-अलग चौराहों पर कई तरह से दान पुण्य के आयोजन किए जा रहे हैं।इसमें निर्धन लोगों को भोजन ओर कपड़ों का वितरण किया जा रहा है साथ ही गौ सेवा के तहत पशुओं को हरा चारा खिलाकर सेवा कार्य किए जा रहे हैं । आयोजन के तहत शहर के माणिक्य नगर चौराहे पर सर्व मंगल संस्थान द्वारा भंडरात लगाकर करीब 1100 जरूरतमंदों को भोजन प्रसाद करवाया गया।इसी तरह शहर के बाजार नंबर 3 में अन्य क्षेत्र के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को भोजन प्रसाद कराया गया। दान पुण्य के इसी क्रम में लोग बड़ी संख्या में गौ माता और पशुओं को हरा चारा खिला रहे हैं।मंदिरों में आज दान पुण्य के विशेष आयोजन चले,भगवान को गुड़ ओर तिल्ली का भोग लगाया गया। इसी के साथ घरों में गुड़ ओर तिल्ली की गजक और गेहूं का खीच बनाकर भोग लगाया ओर प्रसाद वितरित किया गया।मंदिरों के साथ घरों में में लड्डू गोपाल ओर मंदिरों को आकर्षक पतंगों से सजाया गया, ठाकुर जी को गुड़ की गजक ओर खीच का भोग लगाया गया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *