सांसद ने कहा-भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़:बुरहानपुर में कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए पाटिल, कहा-नई टीम मजबूती प्रदान करेगी

बुरहानपुर में भारतीय जनता पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को सांसद कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने दो दिन पहले ही पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित की थी। सांसद पाटिल ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ता के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण का सम्मान किया जाता है। उन्होंने जोर दिया कि बूथ स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता भी महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुंच सकता है, जो किसी अन्य राजनीतिक दल में देखने को नहीं मिलता। पाटिल ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नई टीम संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने पदाधिकारियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रही राष्ट्र हितैषी योजनाओं और अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया। समाज और संगठन की सेवा करने का किया आग्रह सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सभी पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा के साथ समाज और संगठन की सेवा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में संगठन ही सर्वोपरि है और यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से ही खड़ी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि वे जिले के दौरे पर रहने के दौरान जिला भाजपा कार्यालय में समय तय कर बैठेंगे, ताकि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बना रहे। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एसआईआर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठित होकर बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा कि पद से बड़ा कार्यकर्ता होता है और जिन कार्यकर्ताओं को अभी पद नहीं मिल पाया है, उन्हें चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि आने वाले समय में पार्टी उन्हें भी जिम्मेदारी देगी। इस बैठक में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *