खजूरी में गौ सेवा के लिए 1.08 लाख रुपए दान:मकर संक्रांति पर युवाओं ने घर-घर जाकर राशि जुटाई, मिला जनसहयोग

खजूरी गांव में मकर संक्रांति के अवसर पर श्री नंद गोपाल गोशाला के युवा कार्यकर्ताओं ने गौ माता की सेवा के लिए दान एकत्र किया। घर-घर जाकर भिक्षा के माध्यम से चलाए गए इस अभियान में कुल 1 लाख 8 हजार रुपए की राशि जुटाई गई। युवाओं के उत्साह और ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता इस दौरान देखने को मिली। गोशाला के कार्यकर्ताओं ने गांव के प्रत्येक घर के द्वार पर पहुंचकर गौ माता के नाम से दान मांगा, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। नंद गोपाल गोशाला के श्रीराम पारीक, सौरभ पारीक, नंदलाल टाक, भानु प्रताप, सत्येंद्र दाधीच, नंदलाल साहू, मुकेश प्रजापत, लोकेश तेली सहित अन्य युवा कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह परंपरा पिछले सात-आठ वर्षों से लगातार निभाई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि गोशाला को किसी भी प्रकार का सरकारी अनुदान प्राप्त नहीं होता है। इसका संचालन पूरी तरह से ग्रामवासियों और दानदाताओं के सहयोग से होता है। इस वर्ष एकत्र की गई 1 लाख 8 हजार रुपए की राशि का उपयोग गौ माता के भरण-पोषण और अन्य सेवा कार्यों में किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *