कारो नदी में प्रदूषण रोकने के लिए घरों में शौचालय बनाया जाना चाहिए : मुंडा

नोवामुंडी | हुटूबसुड से सारबिल गांव लौटने के दौरान असंतुलित बाइक सवार पंचायत सेवक शारदा तिरिया गंभीर रूप से घायल हो गया है। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उसी हालत में लेकर नोवामुंडी टाटा स्टील अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है।उनके पैर,रीढ़ की हड्डी और चेहरे पर गंभीर चोट लगी है।चिकित्सकों ने उनकी गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिये टीएमएच अस्पताल रेफर कर दिया है।कादाजामदा पंचायत के मुखिया हिरामन पुरती से पूछताछ पर बताया कि सारबिल गांव के शारदा तिरिया नोवामुंडी प्रखंड के अधीन पंचायत सेवक पद पर कार्यरत है। गुवा| स्वच्छ भारत अभियान के तहत कारो नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए घरों में शौचालय व सेफ्टी टैंक बनाए जाने की मांग गुआ के बैंक मोड़ सीमावर्ती गोबरहाटिंग क्षेत्र में रहने दर्जनों लोगों से समाजसेवी सह मुंडा विक्रम चांपिया ने आम लोगों ने की है। गुआ के लोगों सूचित करते हुए समाजसेवी सह मुंडा विक्रम चांपिया ने आरोप लगाया है कि गुआ में कारो नदी के आसपास अवैध रूप से आवासों का निर्माण किया गया है। इन आवासों में सेफ्टी टैंक के अभाव में कारो नदी में प्रदूषित तत्वों को बहा प्रदूषण फैलाया जा रहा है। बताया जाता है कि कारों नदी से करीब 5000 लोगों की जलापूर्ति होती है। कई लोगों का मानना है कारों नदी को प्रदूषित किया जाना किसी दंडनीय अपराध से कम नहीं है। इस संदर्भ में कारो नदी के किनारे- किनारे बनाए गए आवासों की शौचालय व्यवस्था की जांच की मांग ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर से भी की गई है ।समाजसेवी सह मुंडा विक्रम चांपिया ने सेल गुआ कार्मिक विभाग पर निष्क्रियता एवं उदासीनता पर आरोप लगते हुए कहा कि गुआ में किए अवैध निर्मित आवासों की सेफ्टी टैंक की न तो आज तक जांच की गई न ही किसी तरह की नोटिस जारी की गई है। वर्तमान में नदी को बचाना अत्यंत आवश्यक है। प्रदूषण के कारण नदी का जल व गुवा क्षेत्र प्रवाहित होते बोकना तक पहुंच रही है। राजनगर | मकर संक्रांति के अवसर पर 16 जनवरी को राजनगर के विर्धनबांधा मेमोरियल क्लब खोकरो में आयोजित होने वाले वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम( टुसू मेला) की पूर्व तैयारियों को लेकर समाजसेवी अजय कुमार गोप के नेतृत्व में ग्रामीणों ने श्रमदान अभियान चलाया। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारी की गई। समाजसेवी अजय कुमार गोप के देख रेख में कमेटी सदस्यों ने एकजुट होकर जेसीबी मशीन से मेले तक जाने वाले पथ एवं मैदान का समतलीकरण किया, ताकि उत्सव के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर अजय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष वार्षिक टुसु मेला के अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *