भास्कर संवाददाता|टोंक अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार मेहंदवास आने पर अभिषेक विजयवर्गीय समाज का समाज के लोगों व ग्रामीणों ने माला व साफा बंधवाकर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने समाज हितों पर चर्चा कर सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। सम्मान समारोह में नवल मुंडिया, राजेंद्र डारडा, हेमराज सांखना, किशन रानोली, मुरारी सोनवा, आशीष ताखोली, रमेश चंद मुल्तानी, मोनू सोनवा, गिरिजेश, मुरारी सोनवा, राजकुमार मुंडिया, राकेश लांबा, नीरज, पंकज, कपिल, अनिल, सुनील सांखना, सुनील ताखोली, कैलाश, रामप्रताप, लक्ष्मीकांत, निर्मल मेहंदवास, चौथमल आदि समाज के लोग मौजूद रहे।


