मजदूर संघ ने ईडी को समस्याओं से कराया अवगत

बोकारो | बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल महामंत्री विनोद कुमार के नेतृत्व में ईडी अनूप कुमार दत्त से उनके कार्यालय में मिला। अधिकारी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान महामंत्री ने अधिकारी को कई समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उत्पादन व मजदूरों का स्वास्थ्य ठीक रहे, प्लांट को डस्ट फ्री, ठेका मजदूरों का शोषण, इन्सेंटिव रिवॉर्ड को रिवाइज करने आदि की जानकारी दी। अधिका​री ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिया। प्रतिनिधि मंडल में कोषाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद केवट, मंत्री हसनैन, रमेश आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *