ब्यावर |आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना में जिला स्तरीय समन्वय समिति की प्रथम बैठक गुरुवार को आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शाम 4 बजे किया जाएगा। जिला आयुष कार्यालय के सहायक निदेशक डॉ. चेतन प्रकाश सेन ने बताया कि जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक का एजेंडा आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना हेतु सम्मिलित 18 सूचकांकों पर चर्चा की जाएगी। योजना में शामिल सभी विभागों में समन्वयन स्थापित कर ग्राम पंचायत स्तर पर सहयोग हेतु निर्देश प्रदान किए जाएंगे। साथ ही ब्लॉक स्तरीय व ग्राम पंचायत स्तरीय समितियों की बैठक का आयोजन करने के लिए भी चर्चा की जाएगी। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी।


