पोलमी| पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भेड़ागढ़ में मड़ई मेला का आयोजन किया जा रहा है। यहां के पहाड़ी के ऊपर एक प्राचीन शिवलिंग है,जहां पर श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यहां मकर संक्रांति के दिन से ही मड़ई मेला का आयोजन होता है। ये मेला 16 जनवरी तक रहेगा। मेले में विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।


