लंबे समय से फरार चल रहे सात वारंटी गिरफ्तार

जांजगीर| जिले की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे सात वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। चौकी नैला पुलिस की इस कार्रवाई में पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय जांजगीर में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद सूर्यवंशी (21 वर्ष, निवासी पाली), विनोद कुमार सूर्यवंशी (22 वर्ष, निवासी पाली), अश्वनी धीवर (22 वर्ष, निवासी सिवनी), धनंजय कुमार धीवर (23 वर्ष, निवासी सिवनी), चित्ररेखा दिनकर (45 वर्ष, निवासी कन्हईबंद), शिवकुमार गोयल (36 वर्ष, निवासी कन्हईबंद) और छतराम सूर्यवंशी (48 वर्ष, निवासी पाली) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी विभिन्न पुराने मामलों में फरार थे और उनके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *