भास्कर न्यूज | कोरबी चोटिया वन मंडल कटघोरा में घूम रहे 53 हाथियों में से 2 दंतैल हाथी केंदई रेंज पहुंच गए हैं। मंगलवार शाम को हाथी डंपिंग एरिया के पास मातिन दाई मंदिर सलईगोट मार्ग पर नजर आए। वन विभाग ने मार्ग पर आवाजाही पर रोक लगा दी है। हाथियों का झूंड जटगा, एतमानगर के साथ ही केंदई रेंज में घूम रहा है। इस मार्ग पर पहले भी हाथी पहुंच चुके हैं। वन विभाग ने बनखेता, खड़पड़ी, बड़काबहरा, बनिया, रोदे, डंगबोरा और फुलसर में मुनादी कराई है। लोगों को बाइक में रात के समय आवाजाही नहीं करने कहा है। डंपिंग एरिया में कई बार हाथी आवाजाही करने वालों पर हमला कर चुके हैं। वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी कर रही है। वन मंडल कोरबा में 11 हाथी करतला रेंज में घूम रहे हैं। अभी तक नुकसान की सूचना नहीं आई है।


