अंबिकापुर | शहर के बिलासपुर मार्ग स्थित श्याम कोल्ड स्टोरेज में चोरी और आगजनी करने वाले आरोपी मैनेजर को पुलिस ने रायगढ़ से गिरफ्तार किया। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी टिकेश्वर यादव (निवासी धरमजयगढ़) ने मालिक की जानकारी के बिना 356 बोरी महुआ चोरी-छिपे बेच दिया था। हिसाब देने से बचने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से आरोपी ने 10 नवंबर को जानबूझकर कोल्ड स्टोरेज में आग लगा दी और फरार हो गया। इस घटना में 20 बोरी धान और 2 बोरी महुआ जलकर खाक हो गया था। पुलिस ने आरोपी को उसके घर सिसिरिंगा से घेराबंदी कर पकड़ा और अंबिकापुर लाकर न्यायालय में पेश किया।


