पथराव-दंगे के आरोपी का अवैध निर्माण तोड़ने की मांग:कई मामले है दर्ज, भाजपा ने कलेक्टर का सौंपा ज्ञापन

करौली में नव संवत्सर बाइक रैली पर पथराव और दंगा मामले के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब प्रशासनिक कार्रवाई की मांग उठ रही है। भाजपा ने आरोपी के व्यवसायिक परिसर को ध्वस्त करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना को एक ज्ञापन सौंपा है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि आरोपी अमीनुद्दीन खान नगर परिषद की पूर्व सभापति रशीदा खातून का बेटा है और उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। नियमानुसार जल्द कार्रवाई का आश्वासन
भाजपा ने अंबेडकर सर्किल स्थित आरोपी के व्यवसायिक परिसर की भूमि का पट्टा निरस्त करने और अवैध निर्माण को तोड़ने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि फर्जी पट्टा प्रकरण में नगर परिषद प्रशासन द्वारा आरोपी के व्यवसायिक भवन को पहले ही सीज किया जा चुका है।
कलेक्टर ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए मामले में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवाड़ी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *