हनुमानगढ़ में भटनेर किंग्स क्लब ने बांटे 500 कंबल:मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को ठंड से मिली राहत

हनुमानगढ़ में मकर संक्रांति के अवसर पर भटनेर किंग्स क्लब ने जंक्शन क्षेत्र में 500 कंबल वितरित किए। क्लब ने कड़ाके की ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया। यह सेवा अभियान शिव मंदिर सिनेमा के पास झुग्गियों से शुरू हुआ। इसके बाद रेलवे स्टेशन परिसर, बाजार क्षेत्र, सुरेशिया और खुंजा सहित कई इलाकों में देर रात करीब 12:30 बजे तक कंबल बांटे गए। इस पहल से गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य मेहमान प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय ने किया। उन्होंने भटनेर किंग्स क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा मानवीय कर्तव्य है और समाज की असली ताकत ऐसे ही सेवा कार्यों से प्रदर्शित होती है। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंदों के लिए कार्य करता रहेगा। अभियान के दौरान कई स्थानों पर कंबल के साथ खाद्य सामग्री भी वितरित की गई, जिससे लोगों को तत्काल सहायता मिल सके। सेवा अभियान के सदस्य झुग्गियों, फुटपाथों और रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर बुजुर्गों, छोटे बच्चों और मजदूर परिवारों तक पहुंचकर कंबल बांटे। इस सेवा कार्य में तरुण विजय, सतनाम सिंह, कुलभूषण जिंदल, मनीष अरोड़ा, कपिल गोयल, गुरमंगत सिंह, लेखराज गिरधर, सतविंदर सिंह सत्ती, गौरव बेनीवाल, गणेश गिल्होत्रा, अरुण बॉबी खुराना, महक गर्ग, राकेश मल्होत्रा, डॉ. पुनीत जैन, पार्थ बिश्नोई, संजय कौशिक, मधुसूदन शर्मा और अमनदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *