राजपूताना वॉरियर्स ने कामाक्षी रॉयल्स को 10 विकेट से हराया:शिवांग सिंह ने 52 रन बनाए; सर्व समाज का क्रिकेट टूर्नामेंट

सर्व समाज क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह गुरुवार को पाली शहर के सुमेरपुर रोड स्थित विजन क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, मानवेन्द्र भाटी मौजूद रहे। जिला क्रिकेट संघ के सचिव धर्मवीर सिंह शेखावत ने बताया कि अतिथियों ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। पहला मैच राजपूताना वारियर्स व कामाक्षी रॉयल के बीच हुआ। राजपूताना वॉरियर्स जीते कामाक्षी रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बेटिंग करते हुए 14.1 ओवर्स में 66 रन पर ऑल आउट हो गई। सर्वाधिक भरत कुमार और सुनील पंवार ने 10-10 रन बनाए। राजपूताना वारियर्स की तरफ से कुलदीप, सम्राट,महावीर, शिवांग व लवराज ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजपूताना वारियर्स ने 4.1 ओवर्स में बिना कोई विकेट खोए जीत हासिल की। शिवांग सिंह ने 52 रन व हर्षवर्धन ने 9 रन बनाए। अंपायर की भूमिका में मोहम्मद असलम, स्कोरर की भूमिका मितेश जांगिड़ ने निभाई। इस मौके पर मो. असलम,रवि प्रकाश, पारस चौधरी, शेर सिंह, मनवर भाटी, लोकेन्द्र चौधरी, रघुवीर सिंह, मो इरफान, मेहबूब राजा, विजेन्द्र चौधरी, अनवर, गौरव पंवार, कुंदन सिंह, प्रकाश महादेव, गणपत परमार, अभिषेक पंवार मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *