जल्द महादेवगढ़ा को पर्यटन स्थल बनाने को लेकर योजना तैयार की जाएगी: जयराम महतो

भास्कर न्यूज |तेलो तेलो जमुनिया नदी के तट स्थित महादेवगढ़ा में धूमधाम के साथ खेलाय चंडी मेला का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसमें दो जिला बोकारो एवं धनबाद से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पूजा किए। लोग यहां जो भी मन्नत मांगते हैं भगवान भोले नाथ सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं। इसके बाद बकरे की बलि दी जाती है। इस दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो, पूर्वी मंत्री बेबी देवी के पुत्र सह झामुमो के केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो मुख्य रूप से शामिल हुए। विधायक जयराम महतो एवं राजू महतो ने कहा कि महादेवगढ़ा में वर्षों से लोग पूजा करते आ रहे हैं। जल्द ही महादेवगढ़ा को पर्यटन स्थल बनाने को लेकर योजना तैयार किया जाएगा। इसके लिए हमलोगों को जो भी करना होगा किया जाएगा। कहा कि मेला में किसी प्रकार की कोई लड़ाई झगड़ा ना हो इसे लेकर विशेष रूप से कमेटी को निगरानी करनी होगी। आप लोगों की मदद के लिए प्रशासन की व्यवस्था की गई है। मेला की सुरक्षा व्यवस्था चंद्रपुरा प्रशासन के देखरेख में था। मेला को सफल बनाने में मेला कमेटी के धीरेन यादव, भूपति मंडल, राम प्रसाद मंडल, विनोद गोप, नारायण मंडल, अतुल चंद्र मंडल, गोपाल गोप, परमेश्वर ठाकुर, विवेक मंडल, अभिषेक मंडल, भोला गोप, निकेश मंडल, सचिन मंडल, मनबोध मंडल, जय कुमार महली, चेतलाल रविदास, डेगलाल गोप, प्रदीप गोप, युगल गोप शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *