जयपुर| राजस्थान सोलर एसोसिएशन के मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक चलने वाले भारत रिन्युएबल एक्सपो का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। वहीं, समारोह के अध्यक्ष ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर होंगे। इस मौके पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराडी, प्रमुख सचिव ऊर्जा अजिताभ शर्मा, आरआरईसीएल के सीएमडी रोहित गुप्ता मौजूद रहेंगे। आरएसए के अध्यक्ष सुनील बंसल ने बताया कि एक्सपो में आम उपभोक्ता सोलर पैनल, कंपोनेंट, इंस्टॉलेशन, सर्विस के साथ सरकार की सब्सिडी योजना की जानकारी ले सकेंगे।


