पंचायत चुनाव : प्रति बूथ 1100 मतदाता

जयपुर | राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत और निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर निर्देश दिए है कि सामान्य तौर पर मतदान बूथ पर 1100 से अधिक मतदाता नहीं होने चाहिए। गौरतलब है कि नियम अनुसार न्यूनतम 900 और अधिकतम 1200 का नियम है। ऐसे में कुशलता पूर्वक चुनाव कराने को लेकर ये आंकड़ा तय किया गया है। उधर आयोग ने शिक्षा विभाग को भी पत्र लिखकर कहा है कि जिन सरकारी स्कूलों का उपयोग मतदान केंद्रों के लिए किया जाना है। ऐसे क्षतिग्रस्त भवनों और खिड़की दरवाजों की मरम्मत कराई जाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *