जयपुर | लाडो वुमन फाउंडेशन ने मकर संक्रांति का पर्व कनकपुरा कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ मनाया। संस्था ने बच्चों को मिठाई, तिल के लड्डू सहित अन्य सामग्री वितरित की। इस दौरान संस्था के संस्थापक राजेश कुमावत, सह-संस्थापक अनुराधा, विक्रम मीणा, मोहन कुमावत और सदस्य अंजू राठौड़ मौजूद रहीं। 3 वर्षों से संस्था स्लम क्षेत्रों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित होकर कार्यरत है। संस्थापक ने बताया कि यह त्योहार न केवल सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि समुदाय को एकजुट करने का माध्यम भी है।


