सेशन जज की ईमेल आईडी पर भेजी थी कोर्ट को उड़ाने की धमकी

26 जनवरी से ठीक पहले ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स को एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार धमकी भरा ई-मेल आने के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ताजा मामले में थाना डिवीजन नंबर 5 कीपुलिस ने धमकी भरा मेल भेजने वाले संदिग्ध के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक यह धमकी अजमल अब्दुल राजनाम के व्यक्ति की ई-मेल आईडी prajeevean_ajmal@outlook.com] से भेजी गई थी। मेल में दावा किया गया था कि लुधियाना ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स में मानव बम के जरिए बड़ा धमाका किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि यह ई-मेल 8 जनवरी को भेजा गया था। सेशन जज लुधियाना को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सुपरिंटेंडेंट, इंग्लिश ब्रांच, जिला कोर्ट लुधियाना की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक हफ्ते में दूसरी बार धमकी मिलने के कारण सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। पुलिस की साइबर सेल अब ई-मेल भेजने वाले की आईपी एड्रेस और लोकेशन को ट्रैक करने में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *