3 दिन से लापता युवक की लाश स्टॉप डैम में मिली

बालोद| तीन दिन से लापता ग्राम चिपरा निवासी 27 वर्षीय प्रेमचंद ठाकुर की लाश गुरुवार को कुसुमकसा स्टॉपडैम में मिली। गांव से स्टॉपडैम की दूरी 3 किमी है। सूचना मिलने के बाद दल्लीराजहरा पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है कि बताया कि प्रेमचंद सोमवार दोपहर 3 बजे से लापता था। दल्लीराजहरा टीआई संतोष कुमार भुआर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया पानी में डूबने से युवक की मौत होने की आशंका है। किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। लाश तीन दिन पुरानी होने के कारण मौत की वास्तविक वजह पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मालूम हो पाएगी। डैम की सीढ़ी के पास शराब की बोतल भी मिली है। तामेश्वर सिन्हा ने बताया कि प्रेमचंद मूल रूप से डौंडी का रहने वाला था। चिपरा में अपने नाना-नानी के घर बचपन से निवासरत था। वह बिजली पोल लगाने का काम करता था। उसके पिता नवल सिंह ठाकुर का पहले ही निधन हो चुका है। एक बहन की शादी हो चुकी है। प्रेमचंद अपनी मां और परिवार का इकलौता सहारा था। ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो साल से युवक की शादी करने योग्य लड़की की तलाश परिजन कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *