सीकर | शेखावाटी हस्तशिल्प उत्सव का आयोजन 17 जनवरी से शुरू होगा। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक विकास सिहाग ने बताया कि अरबन हाट सीकर में हस्तशिल्पियों, स्वयं सहायता समूहों, सूक्ष्म उद्यमियों को मार्केटिंग प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए शेखावाटी हस्तशिल्प उत्सव का आयोजन 17 से 25 जनवरी तक किया जाएगा। मेले को बहुउपयोगी बनाने के लिए दिन के समय जन उपयोगी कार्यक्रम यथा एमएसएमई पर कार्यशाला, स्वयं सहायता समूह की कार्यशाला, एक जिला एक उत्पाद पर कार्यशाला, कृषि नवाचार पर कार्यशाला का आयोजन, पंच गौरव पर कार्यशाला तथा मेले को मनोरजंक व आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खेल प्रतियोगिताएं, स्कूली छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम आदि होंगे।


