तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा 17 से, दो पारियों में होगी, रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे अभ्यर्थी

भास्कर संवाददाता | सीकर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा 17 जनवरी से शुरू हो रही है। ये परीक्षा 20 जनवरी तक चलेगी। परीक्षा दो पारियों में सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम को 3 से 5:30 बजे आयोजित होगी। 17 जनवरी को लेवल-प्रथम (सामान्य) की परीक्षा होगी, जबकि 18 जनवरी को लेवल-द्वितीय (साइंस-मैथ्स व सोशल स्टडी) की परीक्षाएं कराई जाएंगी। 19 जनवरी को लेवल-द्वितीय (अंग्रेजी व हिंदी) और 20 जनवरी को लेवल-प्रथम व द्वितीय संस्कृत की परीक्षाएं होंगी। पेपर रोजाना दो पारियों में होंगी। सीकर में इसके िलए सेंटर नहीं बनाए गए हैं। सीकर जिले में नहीं है सेंटर : परीक्षा के लिए अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, जयपुर, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटा, श्रीगंगानगर व उदयपुर में सेंटर बनाए गए हैं। सीकर जिले में सेंटर नहीं है लेकिन जिले के अभ्यर्थी बड़ी संख्या में ये परीक्षा देंगे। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने 15 से 22 जनवरी तक परीक्षार्थियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। ये कदम परीक्षा के तनावपूर्ण समय में उम्मीदवारों को राहत देने के लिए उठाया गया है, ताकि वे अपनी परीक्षा केंद्रों तक आसानी से और बिना किसी अतिरिक्त खर्च के पहुंच सकें। निगम के कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने सभी जोनल मैनेजर/ मुख्य प्रबंधकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। सीकर आगार के मुख्य प्रबंधक दीपक कुमावत ने बताया कि राजस्थान रोडवेज की ओर से इस बार विशेष ध्यान रखा जाएगा कि परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए पर्याप्त संख्या में बसें और स्टाफ उपलब्ध हो। जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि कोई भी उम्मीदवार बिना किसी असुविधा के अपनी परीक्षा केंद्र तक पहुंच सके। रोडवेज ने ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा भी प्रदान की है ताकि यात्रियों को पहले से ही सीट की पुष्टि हो सके और वे बिना किसी समस्या के यात्रा कर सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *