पीएमश्री केंद्रीय स्कूल के 18 टीचर्स सम्मानित

सीकर | पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में गुरुवार को शैक्षणिक उत्कृष्टता उत्सव मनाया गया। इसमें शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले 18 अध्यापकों को प्रमाण पत्र दिए गए। प्राचार्य नरसी लाल बिजारणिया ने बताया कि जयपुर संभाग में कुल 78 केंद्रीय विद्यालय हैं। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय का गत वर्ष का बोर्ड परिणाम सराहनीय रहा। सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम 79.37 पीआई के साथ जयपुर संभाग में चौथे स्थान पर रहा। 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षकों में जगदेव सुथार, विद्याधर सिंह, शालिनी पालीवाल, ज्योति साजवानी, रीतिका मंगला, महेंद्र कुमार, विक्रम परिहार और 10वीं कक्षा में महेंद्र सिंह, राजेश बिजारणियां, राजेंद्र कुमार रैगर, मोहनलता बाजिया, सीताराम कुम्हार, योगेंद्र सिंह, सुल्तान राम यादव, बाबूलाल को स्वर्ण व रजत प्रमाण पत्र दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *