सीकर | मोहल्ला कुरैशियान निवासी मौलाना सेफुल्लाह खान ने देवबंद में आयोजित समारोह में आलिम फाजिल की उपाधि प्राप्त की है। वे डॉक्टर अब्बास तगाला के पुत्र हैं। आलिम फाजिल इस्लामी शिक्षा की एक प्रतिष्ठित और उच्च डिग्री मानी जाती है, जिसे दीनी तालीम के क्षेत्र में विशेष सम्मान प्राप्त है।


