अमृतसर एयरपोर्ट पर अचानक मिले पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी और क्रिकेटर हरभजन सिंह

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी के लिए दिल्ली की एक साधारण यात्रा उस समय खास बन गई, जब श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनकी मुलाकात मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह से हो गई। ओपी सोनी बीते दिन सुबह करीब 9 बजे एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमृतसर से दिल्ली रवाना हो रहे थे। इसी दौरान एयरपोर्ट पर दोनों की यह मुलाकात पूरी तरह संयोगवश हुई। एयरपोर्ट पर कुछ समय तक दोनों के बीच बातचीत भी हुई। इस बातचीत में खेल, युवाओं और जीवन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान ली गई एक तस्वीर को ओपी सोनी ने वीरवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया, जो तेजी से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए ओपी सोनी ने लिखा कि मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह से मिलकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह का जीवन संघर्ष और सफलता की मिसाल है, जो आज के युवाओं को मेहनत और अनुशासन के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। ओपी सोनी ने यह भी साफ किया कि यह मुलाकात पहले से तय नहीं थी, बल्कि एयरपोर्ट पर अचानक हुई एक आत्मीय भेंट थी। गौरतलब है कि ओम प्रकाश सोनी का खेलों के प्रति विशेष लगाव रहा है। वे लंबे समय से खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करते आए हैं और युवाओं को खेलों से जोड़ने के पक्षधर रहे हैं। ऐसे में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से उनकी यह संयोगवश मुलाकात उनके लिए यादगार बन गई। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ हुई इस अचानक मुलाकात ने प्रशंसकों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *