वॉयस ऑफ अमृतसर समाजसेवी संस्था ने बाढ़ पीड़ितों को घर बनाकर सौंपे

भास्कर न्यूज | अमृतसर वॉयस ऑफ अमृतसर समाजसेवी संस्था द्वारा बाढ़ की मार झेल चुके लोगों का पुनर्वास किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत घोनेवाल और बाउली गांवों में जिन लोगों के घर बाढ़ की त्रासदी के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे, उन्हें दोबारा बनाकर निवासियों को सौंप दिया गया। इस संबंधी जानकारी देते संस्था की प्रधान इंदू अरोड़ा और सचिव राजा इकबाल सिंह ने बताया कि घोनेवाल और बाउली गांवों में आटा चक्की, घरों का निर्माण जरूरतमंदों को कैंडी क्षेत्र में किया गया। इसके साथ ही जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग, स्टेशनरी, कंबल, बिस्तर और अन्य सामग्री भी वितरित की गई। संस्था समाजसेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी रही है। संस्था के फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि गांवों की पंचायतों ने जरूरतमंद लोगों के घरों की जानकारी देने में संस्था को भरपूर सहयोग दिया। इस मौके पर संस्था के सीनू अरोड़ा, मनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, यूथ प्रधान मानवदीप सिंह आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *