मोबाइल पर ग्राहक लड़कों को भेजती थी लड़कियों की तस्वीरें

भास्कर न्यूज | कवर्धा शहर के एक क्षेत्र में लंबे समय से चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर आखिरकार पुलिस की नजर पड़ ही गई। बुधवार को मिली गोपनीय शिकायत के बाद कवर्धा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के एक संगठित ठिकाने पर दबिश दी। इस दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के मुताबिक शहर में एक महिला अपने मकान को देह व्यापार का अड्डा बनाकर लड़के-लड़कियों को कमरे उपलब्ध कराने और ग्राहकों के लिए लड़कियों की व्यवस्था करने की शिकायत मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थाना कवर्धा की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घर में कोई बाहरी संदिग्ध व्यक्ति तो नहीं मिला। लेकिन पूछताछ में 37 वर्षीय महिला आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पैसों के बदले अपने मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित कर रही थीं। मोबाइल के जरिए ग्राहकों के संपर्क में थी आरोपी पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी महिला मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों से संपर्क करती थी। लड़कियों की तस्वीरें भेजकर सौदे तय करती थी। मामले में पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *